Advertisement
15 नवंबर से जनता कर सकेगी शहीद स्मारक का दीदार, पहले एक महीने 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश : अनिल विज

विज आज यहां मीडिया बाईट में यह जानकारी दे रहे थे। विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना ये निशुल्क/मुफत दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निशुल्क/मुफत देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी।
उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे।
विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उदघाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


