Provided by cash mobile van-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल वैन ने दी नगदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 8:28 PM (IST)
मोबाइल वैन ने दी नगदी
कुरुक्षेत्र। पंजाब नैशनल बैंक, कुरुक्षेत्र मण्‍डल द्वारा पर्यटकों/दर्शकों/आम जनता की सुविधा के लिए एक मोबाइल एटीएम वैन चलाई गई जिसने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के आयोजन स्थल के चारों ओर घूमकर लोगों की नकदी आवश्यकताओं को पूरा किया। इस वैन को मण्डल प्रमुख पी एस चौहान ने उप मण्डल प्रमुख अशोक गोयल, उप मण्डल प्रमुख अभय परमार, अग्रणी ज़िला प्रबन्धक प्रवीण वालिया एवं अन्य उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में मण्डल कार्यालय से गीता महोत्सव स्थल के लिए रवाना किया। चौहान ने बताया कि मोबाइल एटीएम वैन से दूर-दराज़ से इस महोत्सव में आए हुए लोगों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को खरीददारी करने/अपनी नकदी की आवश्यकता को पूरा करने में बहुत मदद मिलेगी। नकदी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए बैंक का यह प्रयास लोगों को बहुत पसंद आया है और उन्होंने इस मोबाइल एटीएम सुविधा उपलब्ध करने के लिए बैंक प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। हजारों लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इस मोबाइल एटीएम को सुचारू रूप से चलाने में अरविंद रतवाया, वरिष्ठ प्रबन्धक-आईटी, नीरज मलिक प्रबन्धक-आईटी व अन्य सुरक्षा कर्मियों का विशेष योगदान रहा। इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement