डूंगरपुर। मोहर्रम माह के तहत यौमे आशुरा के मौके पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने शहर में पंरपरागत 4 ताजियों का जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ‘बच्चों व युवाओं द्वारा या हुसैन...’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गंूज उठा।
जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने जमकर अखाड़ा प्रदर्शन किया। मदीना मस्जिद से जुलूस निकाला, जो पुरानी जेल, माणक चौक, सर्राफा बाजार, कानेरा पोल पहुंचा। यहां कंधारवाडी, फरासवाड़ा व लालपुरा का जुलूस भी शामिल हुए। ताजिए रवाना होकर सर्राफा बाजार, माणक चौक, वखारिया चौक से जुना महल के पास बाबरिया बडले के नीचे जमा हुए। इसके बाद हाजीपुरा, फौज का बडला, माणक चौक, सोनिया चौक, पुराना अस्पताल होते शाम को गेपसागर की पाल पर पहुंचे, जहां पर ताजियों को ठंडा किया गया। इससे पहले जगह-जगह लोगों ने फूल मालाएं चढ़ाई। ‘या हुसैन..., या हसन.., या अली..’ के नारों के साथ युवाओं ने जमकर अखाड़ा प्रदर्शन किया।