टोल पर्ची को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने कराया मामला शांत
khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 10:52 AM (IST)
रुपनगर। श्री आनंदपुर साहिब में टोल प्लाजा पर लोगों और टोल मैनेजमेंट के बीच टोल पर्ची को लेकर हो रही तीखी नोकझोंक को पुलिस ने शांत करवाया। लोगों का मानना था कि केंद्र सरकार द्वारा सभी हाईवे पर टोल प्लाजा मुफ्त कर दिए जाने के बावजूद भी नक्कियां टोल प्लाजा पर बेवजह लोगों को रोककर टोल पर्ची काटी जा रही हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट यकायक बंद कर देने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वही लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने हाईवे पर पडऩे वाले सभी टोल प्लाजा राहगीरों के लिए मुफ्त कर दिए है। ताकि लोगो को कोई मुश्किल न आए पर नक्किया टोल पर लोगो को शाम से देर रात तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां हम आप को यह बात बता दें कि लोगों का कहना था कि जब केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए तो टोल प्लाजा वाले इसे लेने से इनकार कर रहे थे। जब इस बारे में डीसी रूपनगर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा की एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब की इस सम्बन्धी ड्यूटी लगा दी गई है और लगा जाम भी खुलवा दिया गया है उधर इस बारे मैं एस डी एम् श्री आनंदपुर साहिब का कहना है कि सारी स्तिथि से डी सी रूपनगर को अवगत करवा दिया गया है जैसे ही कोई आदेश आता है उसे लागू कर दिया जायेगा पर यहाँ सवाल यह उठता है की केंद्र सरकार की और से दिए गए टोल फ्री के आदेश जब तरुंत सबके पास पहुंच चुके थे।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’