prisoner dead in suspect condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 5:37 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपी की जेल में मौत
भिवानी। लोहानी गांव की एक नाबालिग लडक़ी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हिसार क निवासी नरेंद्र सिहाग की बुधवार रात जेल में मौत हो गई। आरोपित को उसकी मौत से 30 घंटे पहले ही जुई पुलिस चौकी ने अदालत के आदेश पर जेल में बंद कराया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने नरेंद्र को झूठे केस में फंसाया था। शायद उसी सदमे के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों से बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने उसके शव का विसरा लेकर उसे जांच के लिए मधुबन भेजा है ताकि मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सके। जानकारी के अनुसार आरोपी बुधवार रात जेल में ही खाना खाने के बाद टीवी देख रहा था। जब वह पानी पीने लगा तो जेल में एक ओर लुढक गया। यह देख जेल कर्मचारी उसे उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। मगर यहां के डॉक्टरों ने उसे रात सवा 10 बजे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement