Prime agricultural irrigation district level implementation plan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना जिला स्तरीय क्रियांवयन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 11:13 PM (IST)
प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना जिला स्तरीय क्रियांवयन
सवाई माधोपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत गठित जिला स्तरीय क्रियांवयन समिति की बैठक जिला कलेक्टर केसी वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर वर्मा ने जिला स्तरीय क्रियांवयन समिति के सदस्यों को कार्ययोजना तैयार कर समय पर देने के निर्देश दिए ,तथा प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत सिचाई योजना तैयार किए जाने का संबंधित विभागों से एक्षन प्लान मांगा गया। बैठक में परियोजना समन्वयक आत्मा परियोजना अमर सिंह ने कृषि सिचाई के लिए वर्तमान में उपलब्ध पानी तथा आगामी वर्षाे के लिए सिचाई के लिए पानी की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए विचार रखे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पीसी पवन, यूआईटी सचिव श्री ओपी जांगिड, कृषि उप निदेशक मोहन लाल भटेश्वर, अधिषासी अभियंता जल संसाधन सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement