इलाहाबाद। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इलाहाबाद ने
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सितम्बर का महीना कृषि रक्षा की दृष्टि से
बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय किसान भाई अपनी फसल की नियमित निगरानी करें। रोगों में
इस समय जीवाणु झुलसा लगने की संभावना रहती है। फसल में अगर जीवाणु झुलसा की समस्या
दिखाई दे तो 15 ग्राम
स्ट्रेप्टोमाइसीन सल्फेट 90 प्रतिशत
और 500 ग्राम कॉपर आक्सीक्लोराइड 21 प्रतिशत या कार्बेण्डाजिम 50 प्रतिशत 500 ग्राम
को 600-800 लीटर
पानी में घोलकर छिड़काव करने से प्रभावी नियंत्रण होता है। खेत में अगर पानी भरा
हो तो उसे निकाल देना चाहिए और नाइट्रोजन की टॉप ड्रेसिंग रोक देनी चाहिए।