Preparations Complete for Panchayati Raj Election Vote Counting in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में पंचायती राज चुनाव मतगणना की तैयारियां पूर्ण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 4:34 PM (IST)
भरतपुर में पंचायती राज चुनाव मतगणना की तैयारियां पूर्ण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा
कल 107 टेबलों पर होगी 887 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती; मास्टर आदित्येंद्र राजकीय स्कूल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील, सीसीटीवी से रहेगी पैनी नजर भरतपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना का कार्य शहर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न होगा। गुरुवार को एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिछपाल बुरड़क और एसडीएम भारती गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पूरा परिसर बना पुलिस छावनी, सीसीटीवी से होगी हर कक्ष की निगरानी
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: मतगणना केंद्र पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना कक्ष से लेकर पूरे विद्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि बिना अनुमति किसी का भी प्रवेश न हो सके। इसके अतिरिक्त, मतगणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
मूलभूत सुविधाएं व मीडिया केंद्र दुरुस्त रखने के निर्देश: निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने मतगणना कक्षों में रोशनी, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने, मीडिया केंद्र को सुव्यवस्थित रखने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
7 पंचायत समितियों के 887 बूथों के लिए लगाई गईं 107 टेबलें, इस तरह होगी गिनती
वार्डवार संपन्न होगी मतगणना प्रक्रिया: उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने मतगणना की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सात पंचायत समितियों के कुल 887 मतदान केंद्रों की मतगणना के लिए 107 टेबलें निर्धारित की गई हैं।
पंचायत समिति और जिला परिषद मतगणना की व्यवस्था: उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना वार्डवार की जाएगी, जिसमें प्रत्येक वार्ड के मतों की गिनती संबंधित मतगणना कक्ष में निर्धारित एक ही टेबल पर होगी। वहीं, जिला परिषद सदस्य पदों की मतगणना भी वार्डवार ही की जाएगी, लेकिन एक वार्ड के मतों की गिनती संबंधित मतगणना कक्ष में निर्धारित सभी टेबलों पर एक साथ संपन्न करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement