Advertisement
प्रतापगढ़ : रिश्वतकांड में घिरे संयुक्त आयुक्त राजीव गर्ग के खिलाफ ACB ने कोर्ट में पेश किया चालान

रंगे हाथों ट्रैप: 3 अगस्त 2024 को एसीबी प्रतापगढ़ की टीम ने आरोपी को 3 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिस पर अपराध संख्या 164/2024 (धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) दर्ज की गई थी।
मामले का अनुसंधान राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण द्वारा किया गया। शासन सचिवालय, जयपुर से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त होने के बाद महानिदेशक कार्यालय से चार्जशीट (संख्या 63/2026) जारी हुई।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविज़न में एएसपी हिम्मत चारण ने 5 अगस्त 2026 को विशिष्ट न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय, प्रतापगढ़ में चालान पेश किया।
एसीबी राजस्थान ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना योगदान दें। किसी भी शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1064 तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


