जयपुर। राजस्थान डाक परिमडंल की ओर से रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत डाककर्मीयों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान की शुरूआत परिमण्डलीय कार्यालय में डाक सेवा निदेशक दुष्यंत मुदगल ने किया। इस अवसप पर परिमण्डलीय कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। रैली परिमण्डलीय कार्यालय से होकर संचार मार्ग होते हुए अहिंसा सर्किल से एमआईरोड होते हुए जीपीओ एवं गवन्र्मेण्ट हॉस्टैल होते हुए पुन: परिमण्डलीय कार्यालय पहुंची। कर्मचारियों ने परिमण्डलीय कार्यालय परिसर एवं आस-पास के गंदगी वाले क्षेत्र, रोड आदि की सफाई की गई।