Prabhat Pheri fired Dakkarmion hygiene message Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाककर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 9:04 PM (IST)
डाककर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
डाक सेवा निदेशक दुष्यंत मुदगल ने बताया की राजस्थान के सभी डाकघरों में आज के दिन स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है , एवं सभी मण्डल हेडक्वार्टर स्तर पर रैली का आयोजन किया गया है। जयपुर मण्डल के 85 डाकघरों में रैली का आयोजन एवं स्वच्छ अभियान चलाया गया एवं आस-पास स्थित गलियों एवं सडक़ों सहित कार्यालयों की सफाई की जा रही है। गांधी जी के सपनों को साकार करने की जो मुहिम चलाई जा रही है, उसमें डाक विभाग हमेंशा से सहभागी रहा है और आगे भी रहेगा। इसके लिए सभी मण्डलों को निर्देशित किया जा चुका है कि प्रत्येक महीेने में दो दिन सभी कर्मचारी सफाई करेंगे एवं आस-पास का वातावरण एवं कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महती भूमिका अदा करेंगे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement