लखनऊ। पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष
अनूप पांडेय ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने
पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारी आबादी और सांस्कृतिक विरासत को समेटे
हुए उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र अपनी बेबसी और गरीबी के चलते कराह रहा है।
उन्होंने कहा कि राजनीति के छितिज में चमकने वाले तमाम राजनेताओं की कर्म स्थली होने
के बावजूद पूर्वांचल पूरे उत्तर प्रदेश से कई मायनों में अलग-थलग पड़ा है।
राजनैतिक छलावे के चलते बंद पड़े कल कारखाने और पर्यटन विकास के क्षेत्र में अब तक
की सभी सरकारों द्वारों नजरअंदाज किए जाने से बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है।
पूर्वाचल के लोग बेरोजगारी के चलते रोजगार के लिए और प्रदेशों में भटक रहे हैं।
उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि तमाम राजनैतिक दलों के छलावे के शिकार
होने के बजाय पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के साथ करो या मरो के नारे के साथ खड़े हों।