पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष अनूप
पांडेय ने कहा कि खरबों की संपदा होने के बावजूद बुंदेलखंड के किसान आत्महत्या कर
रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले बुंदेलखंड राज्य बनाओ और हरित प्रदेश की
मांग ने पूर्वाचल के लोगों में पूर्वांचल राज्य की संभावनाओं को बल दिया था लेकिन
हरित प्रदेश और बुंदेलखंड राज्य का मामला आज चर्चा में नहीं है जो कि चिंता बड़ा
कारण है।