PowerCom caught while taking bribe of Jen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पावरकॉम के जेई को रिश्वत लेते पकड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 8:08 PM (IST)
पावरकॉम के जेई को रिश्वत लेते पकड़ा
फगवाड़ा । पंजाब विजीलैंस विभाग ने फगवाड़ा में बड़ी कार्यवाही करते हुए पावरकॉम के जेई को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी विजिलेंस जांलधर रेंज अलका मीणा के दिशा निर्देशों पर विजीलैंस अधिकारी दविंदर प्रसाद की अगुवाई में इंसपैक्टर सुखविंदर सिंह,इंसपैक्टर मनदीप सिंह,मदन लाल व एसअआई हरजीत सिंह व सुरजीत सिंह, हरमिदर सिंंह,गुरदयाल सिंह पर अधारित टीम ने होशियारपुर रोड कार्यलय में तैनात जेई सुदेश चौहान को काबू किया। जानकारी देते दविंदर प्रसाद ने बताया कि विजिलेंस को गगनदीप सिंह वासी बंगा रोड पुरानी सब्जी मंडी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दो किल्ले जमीन फगवाड़ा के गांव वजीदोवाल के निकट चंडीगढ़ बाईपास के पास मेहली में है।
करीब 3-4 महीने पहले उसकी सहमति के बिना उसकी जमीन पर बिजली विभाग की ओर से दो खंभे लगा दिए गए और किसी अन्य व्यक्ति को वहां से मोटर के लिए कनेक्शन दे दिया। 13 अक्टूबर 2016 को उसने उक्त खंभों को हटाने के लिए फगवाड़ा स्थित पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन होशियारपुर रोड कार्यलय में लिखित शिकायत की। जिस पर उस समय एसडीओ ने उक्त शिकायत जेई सुदेश चौहान को दे दी। जब वो सुदेश कुमार से मिला तो उन्होंने उसे दो दिन बाद मिलने को कहा। उसने दो लाख रुपए की मांग की थी तथा सौदा एक लाख 20 हजार रुपए में तय हो गया। शिकायतकर्ता से जेई ने पहली किश्त के रुप में 50 हजार रुपए मांगे। वीरवार को जब सुदेश कुमार ने उसे 50 हजार रुपए लेकर बिन्नी डैंटिंग पेंटिंग मेहली चौक फगवाड़ा पर बुलाया। जिसने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी। जिस पर टीम ने जाल विछाया तथा पावरकॉम के जेई सुदेश चौहान को गवाहों को हाजिरी में 50 हजार रुपए लेते काबू कर लिया।
#धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार
#ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement