post man exhibit, the Memorandum-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाकसेवकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 5:40 PM (IST)
डाकसेवकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
सवाई माधोपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से बुधवार को मुख्य डाकघर अधीक्षक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें सभी ग्रामीण डाक सेवक संघ सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर सरकार से अपनी मांगों के लिए डाक घर के सामने बैठ प्रदर्शन कर डाकघर अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की है कि जीडीएस को नियमित करने व सातवें वेतन आयोग को लागू करने पेंशन स्कीम लागू करने सामाजिक सुरक्षा लागू करने आदि के अलावा अन्य समस्याओं का प्रतिवेदन किए जाने की मांग की, जिसमें जीडीएस कर्मचारियों ने राज्य व केंद्र के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास में गुर्जर ने की एवं संगठन के सचिव धारा सिंह गुर्जर सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिये डाक सेवक संघ असंगठित मजदूरों से भी स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहा ह। ऐसे में परिमंडल सचिव माली राम ने उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने कहा कि ऐसे मे सरकार अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की समस्याओं को समय रहते पूरा नहीं किया जाने पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ एक बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement