popy husk seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीप से 33.5 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 9:06 PM (IST)
जीप से 33.5 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद
भीलवाड़ा। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पीछा करके एक तस्कर की जीप से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 33. 5 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया है। तस्कर अँधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है । पुर पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी रामावतार चौधरी ने बताया की प्रात: पांच बजे वे पुलिस टीम के साथ चित्तौरगढ़-अजमेर राष्ट्र्रीय मार्ग पर नाकाबंदी कर रहे थे, इसी दौरान एक सफ़ेद बोलेरो को रोकने का इशारा किया,लेकिन उसका ड्राइवर उसे सडक़ के दूसरी और भगा ले गया । इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान तस्कर डेढ़वास चौराहे जीप छोडक़र जंगल में भाग गए। पुलिस ने जीप में दो जूट के बोरे में रखा साढ़े तैंतीस किलोग्राम अफीम डोडा जप्त कर लिया है । इसकी जांच सुभाषनगर थानाधिकारी प्रमोद शर्मा को दी गयी है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement