Advertisement
अमेठी में फिर तेज हुई सियासी हलचल, राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा

उन्होंने जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनके संबोधन को लेकर उत्साह दिखाया। अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक जानकार स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम मान रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इसके बाद स्मृति ईरानी की सक्रिय मौजूदगी को भाजपा की ओर से संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
अमेठी में दोनों प्रमुख दलों की बढ़ती सक्रियता से आने वाले समय में जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमेठी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


