khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 10:10 AM (IST)
तरनतारन। पंथक दलों द्वारा तलवंडी साबो में करवाए जा रहे सरबत खालसा समागम को विफल बनाने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं के घरों में तीसरे दिन भी पुलिस ने छापेमारी की। तरनतारन पुलिस ने 40 से अधिक विभिन्न दलों के नेताओं को हिरासत में लिया है। कस्बा खेमकरन के गांव मनावा में पंथक नेता सतनाम सिंह के घर आधी रात को पुलिस ने दबिश दी। इसके अतिरिक्त पुलिस ने खालड़ा मिशन संगठन के नेता सुरिंदर सिंह भाई बलविंदर सिंह और जसबीर सिंह के घर भी दबिश दी। हलांकि ये लोग पहले ही घर से फरार हो चुके थे। गौरतलब है कि लगभग 40 लोगों को पुलिस अब तक हिरासत में ले चुकी है।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...