Police harassment fed poisoned, critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया, हालत गंभीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 6:17 PM (IST)
पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया, हालत गंभीर
फिरोजपुर। जिले के क़स्बा ज़ीरा के दो युवकों पर पड़ोसियों द्वारा चोरी का आरोप लगाया गया था जिस मामले में इन दोनों युवकों को ज़ीरा सिटी पुलिस ने दो बार उठाकर छोड़ दिया था लेकिन अब की बार पुलिस द्वारा इस दोनों को दुबारा उठाकर काफी पीटा गया। पंचायत के लोग इन्हें छुड़वाकर घर ले आये मगर इनमे से जसपाल सिंह युवक ने घर आते ही जहर निगल लिया जिसको मोगा के प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है और पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है । इस मौके पर परिवारक लोगो ने बताया की पुलिस व् पडोसी द्वारा हमारे परिवार के लोगो को गलत फसाया जा रहा है और हमसे धक्के से 2 लाख रूपए देने की मांग की जा रही है हालाँकि जिस दिन की चोरी की घटना पुलिस बता रही है उस दिन हमारा सारा परिवार हिमाचल प्रदेश में था और सरे सबूत देने के बावजूद भी पुलिस धक्का कर रही है और परिवार की मांग कर रहा है । इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अमित पूरी घटना की बात सुनते ही आपने साथियों समेत हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने परिवारक लोगो से बात करके इंसाफ दिलवाने की बात कहि है और इस मामले में कथित पुलिस वालो पर करवाई करने की मांग की है । मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी ने इसे जाँच का विषय बताया है

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement