फगवाड़ा। सिटी पुलिस फगवाड़ा व सीआईए स्टाफ की टीम ने सजाफ्ता आतंकी को पिस्तौल समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। काबू किए आतंकी से 2007 में आरडीएक्स व बम बरामद किए गए थे। जो नूरमहल में दिव्य ज्योति संस्थान के मुखी के उड़ाने के लिए था। मामले में यह नाभा जेल से सात साल की सजा काटकर आया था। एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह पिस्तौल किस उद्देश्य से लेकर आया था। एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों के अगुवाई में सिटी थाना प्रभारी इंसपैक्टर इंद्रजीत सिंह व सीआईए स्टाफ के एएसआई गश्त कर रहें थे। इस दौरान एक काले रंग की सफारी एचआर 29 0399 को रोका जिसमें गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी पुत्र दलविंदर सिंह वासी गली नंबर 3,फ्रैंडज कालोनी फगवाड़ा सवार था। गुरविंदर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक .32 बोर का पिस्तौल 3 रोंद व मैगिजन बरामद किया गया। जिसके खिलाफ थाना सिटी में असलहा एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। पुछताछ में पता चला है कि बब्बर खालसा इंटरनैश्नल आतंकी संगठन से जुड़ा रहा गुरी पहले भी आंतकवाद संबंधी एक केस सजा काट चुका है।