police arrested one man -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसा निकालने का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 4:42 PM (IST)
धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसा निकालने का आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला। थाना सुभानपुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर एटीएम से 4 लाख रुपये निकलवाने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि जोगिंदर कौर पत्नी अरुड़ सिंह ने लिखित शिकायत दी थी कि कपूरथला में लक्खन के पड्डा में ए.टी.एम. में से पैसे निकलवाने के लिए अंदर गई तो ए.टी.एम. में पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। मैने अपने ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने लगी तो काफी बार कोशिश करने के बावजूद जब पैसे नहीं निकले तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लाईए मैं निकाल देता हूं। मैं कपूरथला की ओर चली गई और वह व्यक्ति अपने मोटरसाईकिल पर सवार होकर नडाला की तरफ चला गया और जब मैं सुभानपुर के नजदीक पहुंची तो मेरे मोबाईल पर पैसे निकालने के मैसेज आने शुरु हो गए और मैं घबरा गई और उसी समय लक्खन के पड्डा में आकर बैंक मैनेजर से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि आपके खाते में 29 हजार 300 रुपये निकले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां कथित आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement