उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को भी बाबतपुर मार्ग को दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डी एल डब्लू मैदान में कराई जा रही बैरिकेटिंग को कमिश्नर व आईजी ने ताकत के साथ हिलाकर देखा और बैरिकेटिंग हिलते ही उन्होंने नाराजगी जताई और मजबूत बैरिकेटिंग कराने की हिदायत दी। कार्य में तेजी लाने के साथ ही सोमवार से तेज कार्य कर वैरेकेटिंग आदि कार्य पूरा कराने का भी निर्देश दिया। सूचना विभाग की सूचना में उपरोक्त जानकारी प्रदान की गई है।