अमृतसर। दिसंबर माह की शुरूआत के दौरान गुरु नगरी अमृतसर में होने वाले पीटैक्स-2016 का आयोजन करने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। अमृतसर मे 8-12 दिसंबर को पीटैक्स 2016 का आयोजन होना है। जिसमें कई देशों के औद्योगिक घरानों के अलावा कई अन्य संस्थाएं अपने उत्पादों के स्टाल लगाएंगे। हालांकि नोटबंदी का असर पीटैक्स-2016 में भी देखने को मिलेगा। इसके लिए खास इंतजाम किए गए है। एटीएम मशीन लगाई जाएगी तांकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। जानकारी के अनुसार पीटैक्स में करीब साढ़े तीन सौ स्टाल लगने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में करीब आठ देश हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भारत, अफगानिस्तान, नेपाल, म्यनमार सम्मलित है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी