Advertisement
300 साल का हुआ गुलाबी नगर : कानोड़िया कॉलेज की छात्राओं ने लिया हरित जयपुर बनाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की संस्थापक एवं 'आपणो जयपुर हरित संगम' महोत्सव की अध्यक्ष नीता बूचरा (जैन) ने कहा कि जयपुर केवल ईंट-पत्थरों का शहर नहीं, बल्कि हमारे पुरखों से मिली एक अनमोल विरासत है। इसे न केवल संवारने, बल्कि आने वाले अगले तीन सौ सालों तक स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और सुरक्षित रखने की महती जिम्मेदारी हम सभी जयपुरवासियों की है। छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव से जुड़ा कम से कम एक कार्य करने का दृढ़ निश्चय करें और उसे धरातल पर उतारें।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने परिसर में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। वहीं, 'आपणो जयपुर हरित संगम' महोत्सव के सह-सचिव डॉ. कैलाश मोढे ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए बताया कि प्लास्टिक निगलने से गौवंश को भारी नुकसान हो रहा है और इसके निवारण के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं।
महोत्सव की उपाध्यक्ष प्रो. सुनीता ने मातृ शक्ति द्वारा किए जा रहे 'पंच करणीय कार्यों' और उनसे जुड़ी प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला, जबकि महोत्सव टीम सदस्य डॉ. कविता शर्मा ने युवाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने का आग्रह किया। उद्यमी एवं ब्रांड कंसल्टेंट कृतिका जैन ने जयपुर को बेहतर बनाने की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में उप प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


