श्रीगंगानगर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 25 अक्टूबर को श्रीगंगानगर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे सादुलशहर में होने वाले विशाल किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे और किसानों से उनकी समस्याएं सुनेंगे। पायलट के दौरे को देखते हुए जिला कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों से गांव गांव जाकर संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। सादुलशहर विधानसभा प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ओम बिश्नोई ने कहा कि किसान सभा पूरी तरह सफल होगी और राज्य सरकार से त्रस्त हजारों किसान यहां सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामलायह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया