राजसमन्द। डूमखेड़ा से 150 पैदल यात्रियों का जत्था सुबह नौ बजे गाजे बाजे के साथ सवाईभोज के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व यात्रियों का तिलक माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। भक्तगणों का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया एवं मादडी चौराहे पर जलपान कराया गया यह जत्था कुंवारिया, जड़ोल, गलवा, रायपुर, करेड़ा होते हुए छह सितंबर तक आसींद पहुंचेगा। जहां मंदिर पर जयकारे के साथ निशान चढ़ाया जाएगा।