Picture of Amma Kalsoom shop with barrel changed after video went viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद बदली पीपेे वाली अम्मा कलसूम की दुकान की तस्वीर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2024 2:02 PM (IST)
वीडियो वायरल होने के बाद बदली पीपेे वाली अम्मा कलसूम की दुकान की तस्वीर
शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। सोशल मीडिया जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रहा है। रायला में पीपेे वाली अम्मा कलसूम बाई की मदद के लिए लोग आगे आए। रायला में सड़क किनारे 80 रुपए में लोगों को पीपा बनाकर स्वयं को स्वावलंबी कहने वाली इस अम्मा का वीडियो शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा ने तैयार कर अपने आफिशियशल एकांउंट पर शेयर किया है। इसके बाद से अम्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनकी दुकान की तस्वीर बदल गई है। उनकी दुकान पर ग्राहक भी बढ़ गए। इससे वह गदगद हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हाथ पैर चलेंगे, वह काम करती रहेंगी। 70 साल की अम्मा कलसूम बानू रायला कस्बे के लाम्बिया गेट पर सड़क किनारे लोहे के तेल के खाली पीपों को साफ कर उन पर ढक्कन लगा कर पेटी की शक्ल देती है। स्वाभिमान व स्वालंबन से जीवन यापन करने की इच्छा रखने वाली अम्मा कलसूम बानू कहती है वो तेल के खाली पीपे खरीद लाती है। पीपों को ही काट कर उनसे ढक्कन तैयार करती है। केवल ठक्कन लगाने का 30 रूपए शुल्क लेती है। ढक्कन सहित पीपे की पेटी खरीदने पर 80 रूपए कुल लेती है। दिनभर में कुछ मेहनताना मिल ही जाता है। इस उम्र में भी वह आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा ने बताया कि शाहपुरा से रायला थाने जाने के दौरान रास्ते में इस बुढ़ी भुआ को काम करते देखा। बाद में इससे बात कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया था। प्रारंभ से ही समाज के ऐसे लोगों को प्रकाश में लाकर सकारात्मक तरीके से उनको मोटीवेट करने का कार्य कर रहे है। सड़क किनारे पीपे वाली अम्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर 22 फरवरी 24 को ही वायरल हुआ था। यह वीडियो शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा की अम्मा से बातचीत करते हुए का है।
बातचीत में अम्मा न केवल अपनी ईमानदारी का परिचय देती है वरन वो स्वाभिमान व स्वालंबन की बात करते हुए कहती है मेहनत करके पेट भरने का ही आनंद है। शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा के एकाउंट पर अम्मा को सहयोग करने व उसके रोड किनारे की दुकान को सही करने के सुझाव कई आये। इस बातचीत के बाद शर्मा अम्मा से बाकायदा 80 रू देकर एक पीपा क्रय कर लाए। अम्मा ने राशि लेने से भी इंकार किया पर बाद शर्मा की समझाइश पर राशि लेना स्वीकार किया। तब शर्मा ने फिर से आने का वादा किया था।
शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा 6 मार्च को एक बार फिर से वादा निभाने अम्मा के पास पहुंचे और उनका आभार ज्ञापित किया। शर्मा ने हालचाल जानने के बाद कहा कि राजस्थान पुलिस प्रत्येक वृद्वजन के सहयोग को तत्पर है। किसी भी काम के लिए तैयार है। उन्होंने अम्मा को अपना पर्सनल मोबाईल नंबर भी दिया। शर्मा के साथ पहुंचे उनके दो सहयोगियों ने दो पीपे भी क्रय किये।
अम्मा कलसूम को ही चलाना पड़ता है घरः वीडियो वायरल होने के बाद आज कलसूम बाई से खासखबर ने बात की तो उसने बताया कि मजदूरी करके घर तो चलाना पड़ता है। घर में बेटा है पर रोज मजदूरी नहीं मिलती है। पोते है दो। दोनो छोटी मोटी मजदूरी करते है। परिवार चलाने के लिए वो कभी कभी मनरेगा में मजदूरी करने जाती है। पर पिछले तीन बार के मस्टररोल में उसका नाम नहीं जोड़ा जाता है। अपने हाथ से मेहनत करती है।
पीपे से पेटी बनाकर बेचती है। इसी कारोबार को बढ़ाना चाहती हूं पर कोई सहयोग करे तब ना। कोई पुलिस अधिकारी आये थे, बड़े प्यार से बात की। बहुत आदर दिया और मुझे अमा कहा तो खुश हूं। मुझे उनके मोबाइल नंबर दे गये है। जरूरत पड़ेगी तो फोन करूंगी।
अम्मा को मिलना चाहिए सरकारी योजना का लाभः
सरकार की योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत राशि देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री स्किल डवलपमेंट योजना में भी कुटीर उद्योग चलाने के लिए महिला को राजीविका योजना से जोड़कर लाभ दिया जा सकता है।
अम्मा कलसूम बाई को हज कराने की इच्छा हैः सुनील प्रसाद
पुलिस उपाधीक्षक सुनील प्रसाद शर्मा ने कहा कि रोज वहां से निकलते समय बुजुर्ग महिला को देख कर मन द्रवित हुआ। उससे बात की तो मन भर आया। स्वालंबी महिला को प्रोत्साहित कर सकून मिला है। अम्मा कलसूम बाई को इस जीवन में हज कराने का मन में विचार आया है। शीघ्र ही इसका पासपोर्ट तैयार कराके हज यात्रा से संबंधित दस्तावेज तैयार करा कर आगे जो विधि सम्मत प्रक्रिया होगी उसे अपनाएंगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement