भीलवाड़ा । आर.के.कॉलोनी स्थित सिविल लाईन में चोरों ने एक पशु चिकित्सक के घर से एक लाख के माल सहित पालतु श्वान भी ले गये। सूचना पर मौके पर पहुंची सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। आर.के.कॉलोनी में रहने वाले डॉ.महेश अग्रवाल ने कहा कि अज्ञात चोरों पीछे की दिवार फांदकर अन्दर प्रवेश किया। उन्होने वहां से एक जर्मन सेफर्ड कुत्ते का पिल्ला, तीस से ज्यादा किमती साडिय़ां, कुत्ते का चार हजार रुपए का पिंजरा व अन्य राशन सामग्री चुरा ले गये। सभी सामान करीब एक लाख रूपये से अधिक का माल है।