people jam in gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘आम’ है गुरुग्राम में जाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 11:27 AM (IST)
‘आम’ है गुरुग्राम में जाम
जनहित के मुद्दों पर खट्टर सरकार के मंत्रियों ने साधी चुप्पी, बताए मुख्यमंत्री के आदेश   गुरुग्राम। कॉर्पोरेट ऑफिसेज का हब बन चुके गुरुग्राम में ‘आम’ जाम हो रहा है। लोगों को ऑफिस या अन्य गंतव्य पर जाने के लिए घंटों पहले निकलना पड़ता है। क्योंकि, उन्हें गुरुग्राम की डगर पर जगह - जगह जाम मिलता है। इसके चलते हर आम और खास के निशाने पर हरियाणा सरकार है। जनता के सेवक होने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वे इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जब इस बारे में हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री ने कुछ भी बोलने से मना किया हुआ है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में किसी भी मुद्दे पर मीडिया के समक्ष मुंह ना खोलने के साफतौर पर आदेश दिए गए हैं। इसलिए उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि हरियाणा सरकार को जनता के हितों की कितनी परवाह है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement