श्रीगंगानगर । हाईकोर्ट आदेश के बाद जिला प्रशासन द्वारा हटाये जा रहे अतिक्रमण को रुकवाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता व अनेको अतिक्रमणकारियों ने जुलुश के रूप में कलेक्ट्रेट पहुचकर जिला कलेक्टर व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगो की मांग थी की हटाये गए अतिक्रमण की जगह पर नालियो का निर्माण करवाया जाये तो, वहीं दूसरी तरफ धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का विरोध जताया। भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता रमजान चोपदार ने कहा की सरकार को चेतावनी देना चाहते है की अगर प्रशासन ने हालात नहीं सुधार तो लोग सडक़ो पर उतरेगें और अधिकारियो को शहर छोडक़र भागना पड़ेगा। प्रदर्शनकारी तेजेन्द्र पाल टिम्मा ने जिला कलेक्टर से कहां की शहर को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देगें। उन्होंने कहां की अगर प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कारवाई करनी चाहे तो वह जेल जाने को तैयार है मगर अतिक्रमण नही तोडऩे देगें। वहीं एडीएम ने बताया की हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए है ,उसके तहत अतिक्रमण हटाये जा रहे है जिन लोगो का विरोध है वो अपना पक्ष कोर्ट में रख सकते है।