Peace Poster Contest held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीस पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 5:32 PM (IST)
पीस पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न
भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर बर्डस सिटी द्वारा सेवा सप्ताह के तीसरे दिन क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गोयल प्रधान की अध्यक्षता में होली मदर पव्लिक स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति एवं विशिष्ठ अतिथि वैनी थे। सेवा सप्ताह के मुख्य संयोजक राजेन्द्र गोयल ने बताया कि स्कूल के करीब 170 छात्र/छात्राओं ने विश्व शांति के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके लिए सभी छात्र/छात्राओं ने विश्व में शािन्त के लिए अपनी-अपनी चित्रकला के माध्यम से अच्छा संदेश दिया। इसमें प्रथम स्थान पर निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा चैधरी व तृतीय स्थान पर मिनी गौतम थीं। सांत्वना पुरस्कार में पूजा सिंघल, करन सिंह, लीना सिंह, मोनिका शर्मा, शंकर सिंह, विशाल गोयल आदि रहे। इस अवसर पर विपिन गर्ग, नरेन्द्र सिघल, महेन्द्र कुमार सोनी, अभि कुमार सोनी, गोपाल खंडेलवाल, रोहित अग्रवाल, दीपक नरूका, के.के. अग्रवाल, पंकज सिंघल, विष्णु गुप्ता, मुकेश सिंघल आदि प्रमुख थे। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र गोयल ने किया और आभार सचिव सुरेश गुप्ता ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement