Advertisement
हरियाणा में 2,200 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज करने के मांगे थे 4,200 रुपए

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच कर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को शेष राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही पटवारी कृष्ण ने 2,200 रुपए की रिश्वत ली, एसवी एवं एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
इस मामले में थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में एफआईआर नंबर 46, दिनांक 16 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में एसवी एवं एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने की। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भिवानी के एसडीओ संजय मक्कड़ मौजूद रहे।
ब्यूरो के अनुसार, ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत पूरी की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
एसवी एवं एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें। नागरिक 'सतर्क हरियाणा' मोबाइल ऐप के माध्यम से भी घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यह ऐप एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


