Advertisement
पठानकोट: बाढ़ के बाद हालात हो रहे सामान्य, स्कूल-कॉलेज फिर से खोलने की तैयारी

शहीद मक्खन सिंह सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल मीनम शिखा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बारिश के बाद स्कूल खोला गया है। लेकिन, छात्रों के लिए मंगलवार से पढ़ाई शुरू होगी। पहले शिक्षक ही भवन का निरीक्षण कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इमारत छात्रों और स्टाफ के लिए सुरक्षित हो।"
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट डीईओ को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर स्कूल पूरी तरह खोलने का फैसला होगा। मैं बहुत खुश हूं कि इतने दिनों बाद स्कूल खुला। पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए यह उम्मीद नहीं थी, लेकिन सभी स्टाफ सही-सलामत पहुंच गए। छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसके बाद पढ़ाई सामान्य हो सकेगी।
राकेश पिठानिया ने कहा, "भारी बारिश ने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, खासकर सीमावर्ती इलाकों में जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया। लेकिन, सब एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि बिल्डिंग बच्चों के लिए सुरक्षित है या नहीं। बिजली के उपकरणों का निरीक्षण हो रहा है, शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। जो पढ़ाई छूट गई, उसकी भरपाई करेंगे। ऊपर से जो निर्देश मिले हैं, उनका पालन करेंगे।"
डीईओ कार्यालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि भवनों की फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना छात्रों को न बुलाया जाए। वहीं, जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम फिर खराब हो सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ज्यादातर स्कूल पूरी क्षमता से चलने लगेंगे। बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए भी राहत शिविर चल रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पठानकोट
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


