khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 6:37 PM (IST)
धौलपुर। जिले में बीती रात
हुई भारी बारिश से डांग इलाके में पानी की अधिक आवक होने पर राजस्थान का कच्ची पार
का सबसे बड़ा आंगई पार्वती बाँध लबालब हो गया। .बाँध के लबालब हो जाने पर बाँध के गेट
खोल कर सात हजार 870 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया
हैं। आंगई बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी से पार्वती नदी उफान पर है। पार्वती
नदी उफान पर आ जाने से बाड़ी-सैपऊ मार्ग से नदी का पानी दो फ़ीट नीचे चल रहा हैं।
बाड़ी-सैपऊ मार्ग के ऊपर पानी आ जाने से मार्ग को बंद कर दिया जाएगा जिससे उपखण्ड
मुख्यालय से करीब पांच दर्जन गांवों का संपर्क टूट जाएगा। आंगई बाँध से पानी छोड़े
जाने के बाद जिला प्रशासन ने आस-पास के गांवो में हाई अलर्ट घोषित कर दिया हैं।