जालंधर। कांग्रेस में 28 नवंबर को शामिल होने जा रहे अकाली दल छोड़ कर आए परगट सिंह
का अब तक का सबसे बड़ा बयान आया है। इस बयान ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा
दी है। परगट ने कहा कि वह कैंट से ही चुनाव लड़ेंगे। किसी और हल्के में
जाने का सवाल ही नहीं उठता। कैप्टन के इस सीट पर बराड़ को टिकट दिए जाने के
संकेत पर उन्होंने सीधे कोई टिप्पणी नहीं की मगर साथ ही यह कह डाला कि यदि
कैंट से नहीं लड़ाया तो कहीं से नहीं लड़ेंगे।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...