papa ke datne se ruthi masoom aur chod diya ghar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पापा के डांटने से रूठी मासूम और छोड़ दिया घर

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 12:54 PM (IST)
पापा के डांटने से रूठी मासूम और छोड़ दिया घर
जोधपुर से कुछ दिन पहले लापता हुई मासूम मिली, बच्ची खुद छोडक़र गई थी घर जोधपुर। सूर्यनगरी में कुछ दिन पहले मासूम उर्वशी के अपहरण मामले ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी थी। पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए और आखिकार उर्वशी को खोज लिया गया। पुलिस ने मासूम से अपहरण के बारे में पूछा तो इस पर मासूम ने जो बताया उससे पुलिस वालों का दिल भी मोम सा हो गया। मासूम ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था,बल्कि वह खुद रूठकर चली गई थी। हालांकि, इससे पहले पुलिस ने उर्वशी को खोजने के लिए उसके घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उर्वशी पैदल जाते हुए नजर आई। मासूम रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में बैठ गई। इस बीच उसे डर लगने लगा तो लोगों ने उससे पूरा माजरा समझा और पुलिस के हवाले कर दिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement