Panic create when nilgai in railway auditorium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे ऑडिटोरियम में नीलगाय घुसी, मचा हडक़ंप

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 5:58 PM (IST)
रेलवे ऑडिटोरियम में नीलगाय घुसी, मचा हडक़ंप
अंबाला। गुरुवार सुबह एक नील गाय अम्बाला कैंट रेेलवे स्टेशन पर बने रेलवे आडिटोरियम में अचानक घुस आई। यहां पर आरपीएफ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमें नील गाय घुस आने की वजह से खलल पड़ गया। यहां पर लोगों ने आडिटोरियम के दरवाजे बंद करके अपना बचाव किया। लोगों से घिरी नीलगाय ने आसपास की दीवारें फांदकर भागने का प्रयास किया परंतु दीवारें ज्यादा ऊंचीं होने की वजह से वह दीवारों को पार नहीं कर सकी और चोटिल हो गई। इस जददोजहद में वह अपना जबड़ा और टांगे जख्मी करवा बैठी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। लेकिन चौंकाने वाले बात यह रही कि कर्मचारी कोई भी सामान लेकर नहीं पहुंचे। इसके बाद मौके पर रस्सी की व्यवस्था की गई और काफी मशक्क्त के बाद नीलगाय को ले जाया जा सका।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement