panchayat represntativ should capable -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षित के साथ सक्षम भी हों पंचायत प्रतिनिधि-धनखड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 1:47 PM (IST)
शिक्षित के साथ सक्षम भी हों पंचायत प्रतिनिधि-धनखड़
गुडग़ांव। हरियाणा के कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए शिक्षित होना ही काफी नहीं है। उन्हें सक्षम भी होना चाहिए। उन्हें सक्षम बनाने के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों में तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जाएगा। जिसकी शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर 25 दिसंबर से की जाएगी। वे सोमवार को यहां जिला परिषद कार्यालय के नवीनीकरण के लोकार्पण समारोह से पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर विधायक तेजपाल तंवर, अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष समय सिंह भाटी तथा भाजपा मीडिया कॉर्डिनेटर सूरजपाल अम्मू भी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement