पलवल । लोक निर्माण विभाग द्वारा पलवल जिले में 29 करोड़ 35 लाख 94 हजार रुपये लागत से निर्मित किए जा रहे विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अलीका गांव में 2 करोड़ 7 लाख 27 हजार रुपए लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जा चुका है तथा रिहायशी भवनों निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला के बडौली गांव में 6 करोड़ 90 लाख 45 हजार रुपए लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुख्य भवन का निर्माण पूर्ण करवाया जा चुका है । रिहायशी भवनों का कुछ निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जा चुका है तथा कुछ भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे