Pakistan coward - Colonel Rajesh Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कायर है पाकिस्तान - कर्नल राजेश शर्मा

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 4:32 PM (IST)
कायर है पाकिस्तान - कर्नल राजेश शर्मा
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होने वाली सेना भर्ती के तहत तैयारियां पूरी कर ली गई है और इसे लेकर रविवार को चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल राजेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। भर्ती के दौरान युवाओं की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 26 से 29 सितंबर तक हिसार, फतेहाबाद, जींद और सिरसा के आवेदन किए गए 65 हजार युवा भाग लेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के बाद 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी के उम्मीदवार भाग लेंगे। उड़ी हमले को लेकर कर्नल राजेश शर्मा ने पाकिस्तान को कायर बताया और कहा कि फौजी कभी पीछे से हमला नहीं करता। लेकिन कायर पाकिस्तान ऐसा कर रहा है। अगर उसमें हिम्मत है तो वो सामने से आर पार की लड़ाई लड़े।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement