Open defecation free campaign swing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुले में शौच मुक्त अभियान जोरों पर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 7:01 PM (IST)
खुले में शौच मुक्त अभियान जोरों पर
करनाल। जिले में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅक्टर प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी खण्डों में खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले की करीब 100 पंचायतें अभी तक खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुकी है। साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। जिससे संपूर्ण जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य को जल्द ही हासिल किया जा सके। इसी कड़ी में करनाल के डबरकी ग्राम पंचायत में खण्ड समन्वयक रविदत्त शर्मा ने ट्रिगरिंग के माध्यम से लोगों को खुले में शौच के नुकसान बताए। साथ ही लोगों को इस कुप्रथा से बचने की अपील की। इस मौके पर कलस्टर कोर्डिनेटर रोहताश अग्रवाल, मोटीवेटर सुनील कुमार, सरपंच पूर्ण सिंह, ग्राम सचिव वीरभान, चैकीदार जिले सिंह, पंच दीपक, आंगनबाडी वर्कर और आशा वर्कर्स के साथ कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement