सिरसा। आवारा पशुओ के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार ईजाफा होता जा रहा है। सिरसा के गांव झोरडऱोही में भी एक बाइक सवार के आगे आवारा पशु आ जाने से बाइक पेड़ से टकरा गई और बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय सुखदेव सिंह घर से खेतों में जा रहा था कि उसके आगे कोई पशु आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से जा टकराई। घायल अवस्था में उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल लाया गया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।