अम्बाला। अंबाला पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को चार देशी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक गुरप्रीत किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर पहले से हत्या, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं और जगाधरी जेल में बंद था। आरोपी 3 अक्टूबर को ही जेल से पैरोल पर बाहर निकला था।