khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 11:01 AM (IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा
कार्यालय में समाजवादी पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सीएम अखिलेश
यादव, प्रदेश अध्यक्ष
शिवपाल यादव और किरनमय नंदा की उपस्थिति में नोट बंदी पर भाजपा को संसद में घेरने
की रणनीति बनाई गई। गौरतलब है कि, संसद का शीतकालीन
सत्र 16 नवम्बर से शुरू हो
रहा है।
नोट बंदी के खिलाफ विपक्षी पार्टीयों को लामबंद करने पर विचार
किया गया। सपा पहले ही कह चुकी है कि, मोदी सरकार के इस फैसले से किसानों और
गरीबों को परेशानियाँ हो रही हैं। इसके अलावा प्रो
रामगोपाल यादव के पार्टी से 6 साल के निष्कासन के बाद राज्यसभा सांसद के नाम पर भी पारिवारिक
विवाद को भुलाकर चर्चा हुई।इस मुद्दे पर आखिरी फैसला सपा सुप्रीमो लेंगे। बैठक खत्म होने के बाद सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा
ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नही होगा। जिसको गठबंधन करना हो वह
अपनी पार्टी का सपा में विलय करे। नंदा ने कहा कि सपा
अकेले 300 से अधिक सीट जीतेगी।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेदयह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS