Advertisement
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर कनिष्क चौहान की मां बोलीं, चूरमा खिलाकर करेंगे स्वागत

कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने कहा कि उसने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी। हमें इस लेवल की परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया है, सच में बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस दी। हमें उम्मीद है कि हमारा बेटा बहुत जल्द सीनियर टीम में आएगा और देश का मान सम्मान बढ़ाएगा।
उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को बेटे के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। वह सच में आज बहुत अच्छा खेला है। कनिष्क की बहन शिवानी चौहान ने कहा कि हम कनिष्क भैया के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं। उन्होंने इतना अच्छा खेला किया है, हमें उन पर बहुत गर्व है।
कनिष्क के चाचा गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि सबसे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। हम अपने बेटे के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में और भी बेहतर नतीजे देगा।
कनिष्क के सम्मान में 9 फरवरी को हम एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं, अब बस कनिष्क के आने का इंतजार है। कनिष्क के भतीजे राज ने कहा कि आज हमारे मामा का मैच था। उन्होंने चौके-छक्के भी मारे और विकेट भी लिए। हमें बहुत मजा आया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झज्जर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


