लखनऊ। यूपी चुनावों में दलित मुद्दा हमेशा से ट्रंप कार्ड की तरह प्रयोग होता
रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस समय दलित वोट बैंक हथियाने के लिए नए-नए
दांव-पेंच आजमा रही हैं। इस बीच यूपी में बीजेपी भी दलित मुद्दे को लेकर दलित वोट
बैंक भुनाने में लगी है। बीजेपी ने आजम खां के अंबेडकर पर दिए गए बयान को हथियार
बनाया है और इसी का हवाला देते हुए बीजेपी सपा सरकार पर हल्ला बोलेगी। पार्टी कार्यकर्ता आगामी 16 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष
अमित शाह की अगुवाई में प्रदर्शन की तैयारी में लगे हैं। जिससे यह साफ समझ में आता
है कि पार्टी दलित वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए किसी भी मौके को अपने हाथ
से नहीं जाने देना चाहती है। इसीलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओें की मौजूदगी में
प्रदर्शन के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है। इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ
सिंह भी राजधानी में रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे।