old servant turned double murder case accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोहरे मर्डर मामले में पुराना नौकर ही निकला आरोपी

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 11:34 PM (IST)
दोहरे मर्डर मामले में पुराना नौकर ही निकला आरोपी
अमृतसर। सर्कुलर रोड पर एक बुजूर्ग औरत और उसकी नौकरानी का एक तारीख को तेजधार हथियारों से कत्ल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजूर्ग महिला तीन से चार हजार गज की कोठी में अपनी नौकरानी के साथ अकेले रहती थी। पुलिस ने लूट के इरादे से किए गए दोहरे कत्ल के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए घर के पुराने नौकर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बुजूर्ग महिला का नाम शुक्ला सेठ और उसकी नौकरानी का नाम मंजीत कौर था। आरोपी 30 तारीख को अमृतसर आया और होटल में रुका था। इसके बाद एक तारीख को वो दोनों का मर्डर कर घर से सामान लेकर वापस फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया सोने का सामान और लूट की रकम पचास हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement