Officials Inspect Polling Stations in Border Areas; Focus on Peaceful Elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीमावर्ती मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव पर फोकस

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 4:21 PM (IST)
सीमावर्ती मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव पर फोकस
श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को श्रीगंगानगर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) नयन गौतम के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी नितिन चौधरी, सीओ ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, बीडीओ भंवर लाल स्वामी, एसएचओ सदर सुभाष ढील एवं एसएचओ सुनील खोड ने कालिया, पतली, हिंदुमलकोट एवं तीन वाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement