nurses protested against state government in tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सिंगकर्मियों ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार, प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 1:23 PM (IST)
नर्सिंगकर्मियों ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार, प्रदर्शन
टोंक। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रांतव्यापी आन्दोलन के तहत टोंक जिले में गुरुवार को नर्सिंगकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला मुख्यालय स्थित सआदत अस्पताल टोंक में सुबह नौ से ग्यारह बजे तक सभी नर्सिंगकर्मी अपनी मंागों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए काम का बहिष्कार कर हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर आ गए। उन्होंने राज्य सरकार विरेाधी नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन टोंक के जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राठौड के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मी जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मंागों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा को सौंपा। इस दौरान युवराज सिंह, अब्दुल हमीद, लालचन्द साहू, रामगोपाल मीणा, कमलेश गौतम, ऐलिस एस., विकास शर्मा, निर्मला चौधरी आदि शमिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement