अलवर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के आह्वान पर अलवर में भी नर्सिंगकर्मियों की ओर से धरना दिया जा रहा है। शनिवार को छोटी दीपावली पर सामान्य चिकित्सालय के बाहर गेट पर धरना दे रहे नर्सिंगकर्मियों ने डमरू बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंगकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए डमरू बजाया और सरकार से अधिकारों का हनन नहीं करने की मांग की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल का कहना था कि सरकार की ओर से नर्सिंगकर्मियों के पदों पर नई भर्ती को निरस्त किए जाने का निर्णय गलत है। इस निर्णय के विरोध में धरना चल रहा है। रविवार को काली पट्टी बांधकर दीपावली मनाई जाएगी।
यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंकायह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा